विकास खंडों के सात तालाब बन गए प्लास्टिक मुक्त

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब विकास कार्यक्रम के तहत सात तालाबों को प्लास्टिक मुक्त किया गया है। पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक के सात तालाबों की सफाई की गई है। अगले चरण में नए तालाबों को विकसित करने का कार्य किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम पंचायतों को तालाबों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।

विकास खंडों के सात तालाब बन गए प्लास्टिक मुक्त

पीलीभीत। प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब विकास कार्यक्रम के तहत जिले के सात तालाबों को प्लास्टिक मुक्त कर दिया गया है। प्रथम चरण में प्रत्येक ब्लाक के सात-सात तालाबों की साफ-सफाई करा दी गई । अगले चरण में नए तालाबों को चयन कर विकसित करने का काम किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सकेगा। ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के रूप में तालाबों को विकसित किया गया है, जिसकी ग्राम पंचायत स्तर पर देखरेख की जाती है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को जिम्मेदारी दी गई है। मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी अभियान अंतर्गत तालाबों को प्लास्टिक मुक्त एवं प्रबन्धित ग्रेवाटर के साथ मॉडल तालाब के रुप में विकसित किये जाने के लिए प्रथम चरण में प्रत्येक विकास खण्ड से सात तालाबों का चयन कर उनकी अन्दर और बाहर से साफ-सफाई करा दी गई है।

इसके साथ ही उनमें ग्रेवाटर प्रबंधन के लिए नालियों पर फिल्टर चैम्बर बनवाए जा रहे है। उनका वीओडी एवं सीओडी भी चेक कराया गया है। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि इस अभियान के द्वितीय चरण में जनपद की 100 ग्र्राम पंचायतों में तालाबों का चयन कर उनको मॉडल तालाब बनाया जायेगा, जिसके लिये विकास खण्डों से चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।