एक्सरे कक्ष में छत का प्लास्टर गिरने से मची अफरातफरी

Feb 27, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

Pilibhit News - पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे कक्ष की छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस घटना में मरीज और कर्मचारी घबरा गए और बाहर निकल गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि प्लास्टर का टुकड़ा किसी पर नहीं गिरा। इस हादसे के चलते एक्सरे का काम भी प्रभावित हुआ।

एक्सरे कक्ष में छत का प्लास्टर गिरने से मची अफरातफरी

पूरनपुर। सीएचसी के एक्सरे कक्ष में छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी और मरीज घबराकर बाहर निकल गए। हादसे की आशंका को लेकर मरीज भयभीत रहे। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक्सरे कक्ष में मरीजों की भीड़ थी। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक छत के प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा अचानक कक्ष में गिरा। इससे मरीज घबरा गए। गनीमत रही प्लास्टर का टुकड़ा मरीजों के पर नहीं गिरा। घबराए टेक्नीशियन चंद्र किशोर और डीआरए प्रफुल्ल सिंह मरीजों के साथ कक्ष से बाहर निकल गए। सभी हादसे की आशंका के चलते कक्ष के बाहर खड़े रहे।

इस दौरान एक्सरे का काम प्रभावित रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।