हमारी पहचान भारतीय संस्कृति ही है: सोपोरी
Pilibhit News - पीलीभीत में संगीत समारोह का आयोजन स्पिक मैके के तत्वावधान में हुआ। विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक पं. अभय रूस्तम सोपोरी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत और भारतीय संस्कृति के महत्व पर चर्चा की गई। महाविद्यालय के निदेशक ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पीलीभीत। सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ (स्पिक मैके) के तत्वावधान में पुष्प इंस्टीयूट में संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक पं. अभय रूस्तम सोपोरी ने संतूर प्रस्तुति दी। युवाओं के बीच शास्त्रीय संगीत, लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किये गये कार्यक्रम में पंडित सोपोरी ने संतूर के द्वारा अलाप, जोड़, झाला, पखावज व तबले के साथ संगत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ आये तबला वादक उजीत उदय कुमार, पखावज वादक चंचल सिंह व तानपुरा वादक पौशाली दत्ता की संगत ने समां बांध दिया।
वहीं पं. सोपोरी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति के अमूर्त पहलुओं, मूल्यों, शिल्प लोक कला व शास्त्रीय कला से परिचित कराते हुए कहा कि हमारी पहचान भारतीय संस्कृति से ही होती है और रचनात्मकता से आयी कोई भी कला गलत नहीं हो सकती सबका अपना-अपना उद्देश्य होता है। अन्त में महाविद्यालय के निदेश अनुज भटनागर ने मुख्य अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में एसपीएस संधू, महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्या, शिक्षक व छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के संयोजक संजीव पराशरी रहे और संचालन अरीना खान ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


