Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit TB Center Building Repair Approved for Better Patient Safety
जिला क्षय रोग केंद्र के जर्जर भवन की शुरू हुई मरम्मत

जिला क्षय रोग केंद्र के जर्जर भवन की शुरू हुई मरम्मत

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में जिला क्षय रोग केंद्र का भवन वर्षों से खराब हालत में था। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को मरम्मत का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। अब कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मत कार्य शुरू किया गया है, जिससे टीबी मरीजों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

Feb 10, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र का वर्षों से जर्जर पड़ा भवन आखिरकार मरम्मत की राह पर आ गया है। भवन की खराब हालत को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब नामित कार्यदायी संस्था द्वारा मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। काफी समय से जिला क्षय रोग केंद्र के भवन की हालत बदतर बनी हुई थी। जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा था, दीवारों में दरारें थीं और छत की स्थिति भी चिंताजनक थी। इससे यहां इलाज कराने आने वाले टीबी मरीजों के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे।भवन

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

की जर्जर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद अब भवन की मरम्मत कराई जा रही है, जिससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। बता दें कि भवन की दयनीय हालत को लेकर पूर्व में हिंदुस्तान ने खबरों को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसमें शासन को प्रस्ताव भेजे जाने की जिम्मेदार बात कह रहे थे। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम को शुरु करा दिया गया है। इसमें छत को ठीक करने के साथ ही खिडकी, दरबाजे ठीक किए जाएंगे। फर्स में टायल लगाए जाने की बात भी कही जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिला क्षय रोग केंद्र के भवन की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। मरम्मत कार्य का भुगतान सीधे कार्यदायी संस्था को किया जाएगा।