शैक्षिक भ्रमण के साथ समर कैंप का समापन
Pilibhit News - पीलीभीत में चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के समर कैंप का समापन शैक्षिक भ्रमण के साथ हुआ। विद्यार्थियों को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब और नानक सागर डैम ले जाया गया, जहां उन्हें धार्मिक, ऐतिहासिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में जानकारी दी गई।

पीलीभीत। चिरौंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित समर कैंप का समापन शैक्षिक एवं मनोरंजक भ्रमण के साथ हुआ। होनहारों को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब ले जाया गया। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने विद्यार्थियों को गुरुद्वारा परिसर में स्थित अलौकिक एवं ऐतिहासिक वृक्ष के बारे में जानकारी दी गई। धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को बताया गया। सिख गुरुओं के जीवन, त्याग, बलिदान एवं उनके आदर्शों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपरांत दल नानक सागर डैम पहुंचा। यहां प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच आनंदपूर्ण क्षण बिताए अैर नई जानकारियां साझा की गई। संजीव गोस्वामी श्रेवतांक मिश्रा तनु अग्निहोत्री दिनेश लोकेश प्रशांत सक्सेना संतोष तिवारी धीरेंद्र त्रिपाठी मंजू यादव पूनम मिश्रा आरती शर्मा विनोद दीक्षित पंकज गुप्ता आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


