Pilibhit News: पेराई सत्र के लिए ब्वायलर पूजन किया, जल्द शुरु होगा गन्ना सत्र
Pilibhit News: पीलीभीत की निजी चीनी मिल ने नए पेराई सत्र 2026-27 की तैयारी के तहत ब्वायलर पूजन किया। यह जिले की किसानों को शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली पहली निजी मिल है। वैदिक रीति से हुए हवन-पूजन में मिल के निदेशक, प्रधान प्रबंधक और अन्य अधिकारी शामिल हुए। पेराई शुरू होने की तारीख की घोषणा जल्द होने की संभावना है।
Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में किसानों के लिए सबसे पहले शत प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान करने वाली निजी क्षेत्र की चीनी मिल ने नए पेराई सत्र के लिए ब्वायलर पूजर कर दिया। जिले में चार चीनी मिल है। इनमें दो सहकारी क्षेत्र की और बाकी दो निजी क्षेत्र की चीनी मिल हैं। नए पेराई सत्र 2026-27 के लिए शहर की चीनी मिल में ब्वायरल पूजन किया गया। माना जा रहा है कि जल्द ही पेराईसत्र के लिए तारीख का भी एलान होगा। मुख्य यजमान के तौर पर निदेशक आयुष अग्रवाल व प्रधान प्रबंधक नवीन कुमार ने वैदिक रीति नीति से धार्मिक अनुष्ठान किया।
पंडित अंशुमान मिश्र और नरोत्तम भट्ट व मणिकांत मिश्र व विवेक मिश्रा की मौजूदगी में हवन पूजन किया गया। प्रधान प्रबंधक शुगर जीपी गोयल, आरसी मिश्रा, जीएम एचआर आशीष गुप्ता, संजीव कुमार, आशीष दुबे, राजवीर सिंह, अनिल यादव, परविंदर सिंह, प्रदीप अग्रवाल, इंद्रेश वर्मा आदि रहे।

