
मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले को मिले 29 मेडल
Pilibhit News - पीलीभीत के छात्रों ने 69वीं मंडलीय विद्यालय एथलेटिक क्रीडा रैली में बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रों ने 5 स्वर्ण, 7 रजत और 17 कांस्य पदक जीते। आर्य राज, समीर, दिव्यांशु, मोनू और आलिया जैसे छात्रों ने...
पीलीभीत। 69वीं मंडलीय विद्यालय एथलेटिक क्रीडा रैली 14 से 16 अक्टूबर को बदायूं में आयोजित की गई। इसमें पीलीभीत के छात्र- छात्राओं ने सभी वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। एसएन इंटर कॉलेज के छात्र आर्य राज ने 17 वर्षीय आयु वर्ग में 200 मीटर एवं 100 मीटर में गोल्ड मेडल जीता, पी आई सी पूरनपुर के समीर ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल, दिव्यांशु ने कांस्य पदक 200 मीटर में और मोनू ने कांस्य पदक 14 वर्षीय आयु वर्ग में 600 मीटर में कांस्य पदक जीता , हरजोत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर मझोला के छात्र ने 14 वर्षीय आयु वर्ग में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक,हाई जंप में कांस्य पदक, विकास ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता 14 वर्षीय आयु वर्ग में, जीजीआईसी पीलीभीत की आलिया ने हाई जंप में स्वर्ण पदक, लॉन्ग जंप में कांस्य पदक, सविता ने 14 वर्षीय आयु वर्ग में 400, 600 मीटर में कांस्य पदक जीता, अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज की पूर्णिमा ने 100 मीटर,200, मीटर में सिल्वर मेडल जीता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर के छात्र हरिश्चंद्र ने 100 मी एवं 400 मीटर में सिल्वर मेडल जीता, गौरव सिंह सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज आमरा करोड के छात्र ने गोला फेक में सिल्वर मेडल जीता, सीएंड जे कलीनगर की छात्रा कशिश ने ट्रिपल जंप में कांस्य तथा सोनी यादव ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता।

कुल मिलाकर अब तक 5 गोल्ड 7 सिल्वर तथा 17 कांस्य पदक सहित 29 मेडल जनपद की झोली में आए हैं। जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि जिन छात्र एवं छात्राओं ने स्वर्ण पदक अथवा दो इवेंट्स में रजत पदक प्राप्त किया है। वे खिलाड़ी बरेली मंडल की टीम की ओर से 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रयागराज में होने वाली 69वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




