Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit School Hosts Tithi Bhoj with District Officials Emphasizes Educational Quality
डीएम ने बच्चों के साथ किया भोजन

डीएम ने बच्चों के साथ किया भोजन

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल टॉहपौटा में तिथि भोज का आयोजन हुआ, जिसमें डीएम ज्ञानेंद्र सिंह और बीएसए रोशनी सिंह ने स्कूल का निरीक्षण किया। बच्चों के साथ भोजन करते हुए, उन्होंने अभिभावकों को स्कूल भेजने की अपील की। बच्चों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। रसोइयों को भी सम्मानित किया गया।

Jan 29, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल टॉहपौटा में तिथि भोज का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित तिथि भोज में स्कूल प्रशासन की ओर से डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, बीएसए रोशनी सिंह को बुलाया गया। डीएम और बीएसए ने स्कूल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने स्कूली बच्चों से बात कर शैक्षिक गुणवत्ता को भी परखा। डीएम को अपने बीच पाकर बच्चे खुश नजर आए। सभी स्कूली बच्चों को गरिमा और सम्मान के साथ पंक्तिबद्ध बैठाया गया। तिथि भोज के मौके पर खीर, पूडी सब्जी सलाद के साथ पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन बनवाए गए। सभी स्कूली बच्चों के साथ डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, बीएसए रोशनी सिंह ने बैठकर भोजन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने स्कूली बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीण अभिभावकों से कहा कि सरकार सभी सुविधाएं स्कूलों में दे रही है। अभिभावक अपने बच्चों को हर रोज स्कूल भेजें। स्कूली बच्चों को शासन की ओर से जूता, मोजा,स्वेटर, निशुल्क पाठ्य पुस्तके, स्कूल बैग, बैठने के लिए फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, जैसी तमाम सुविधाये दी जा रही है। स्कूली बच्चे मेहनत से पढ़ें, जिससे अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें। स्कूल की रसोइयों ने बेहतर पौष्टिक, स्वादिष्ट भोजन बनाया। डीएम ने सभी रसोइयों को शाल और नकद पुरस्कार बतौर पांच- पांच सौ देकर सम्मानित किया।तिथि भोज के अवसर पर जिला समन्वयक राकेश पटेल, प्रधान अध्यापक अजय कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, शिक्षण स्टाफ सहित कई अभिभावक भी मौजूद रहे।