Pilibhit News: पीलीभीत डिपो में दो चालक समेत तीन संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में रोडवेज के तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। चालक राजकुमार श्रीवास्तव, परिचालक महीपाल, और एक अन्य कर्मी को नियमों के उल्लंघन और राजस्व नुकसान के आरोप में हटाया गया है। एआरएम ने बसों की औचक चेकिंग का भी निर्देश दिया है।

Pilibhit News: पीलीभीत डिपो में दो चालक समेत तीन संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त

Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत डिपो में कार्यरत रहे दो चालक समेत कुल तीन रोडवेज के संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही एआरएम ने निर्देश जारी किए हैं कि मथुरा रूट समेत कई अन्य बसों के रूट के मार्ग में औचक चेकिंग की जाए। ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। एआएम के मुताबिक निगम को राजस्व नुकसान और अनुशासनहीनता के आरोपो में चालक राजकुमार श्रीवास्तव और परिचालक महीपाल की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इनमें एक संविदा कर्मी एक रोडवेज यूनियन में पदाधिकारी है। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पिछले दिनों विधिक कार्यवाही होने के बाद अन्य चालक प्रदीप की भी सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

एआरएम के मुताबिक बसों में व्यापारियों का सामान लाने के दौरान सामान का टिकट न बनाने आदि के कुछ मामले में प्रकाश में आए है। उन पर संज्ञान लेकर कुछ में जांच पूरी हो गई है। कुछ में जांच अभी बाकी है। जल्द ही और एक्शन किया जाएगा। मथुरा रूट समेत कई रूट की बसों को लेकर औचक चेकिंग करा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: पीलीभीत डिपो में दो चालक समेत तीन संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त