Pilibhit News: प्रदर्शन फार्म में बोए गए बासमती फसल की वैज्ञानिकों ने परखी गुणवत्ता
Pilibhit News: पीलीभीत के टांडा बिजैसी में बासमती खेती को बढ़ावा देने के लिए वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म स्थापित किया गया है। यहां रोपित पूसा बासमती-1847 की फसल और बालियों की गुणवत्ता का निरीक्षण संतोषजनक पाया गया। कृषि वैज्ञानिकों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है। यह किस्म तराई क्षेत्र के लिए उपयुक्त मानी जा रही है और कम पानी तथा कम लागत में उगाई जा सकती है।

Pilibhit News:
पीलीभीत। तराई के जनपद में बासमती धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए टांडा बिजैसी में बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन केंद्र की स्थापना की गई, जो किसानों को बासमती खेती करने के लिए जागरुक करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी श्रृंखला में टांडा बिजैसी के प्रदर्शन फार्म पर रोपित की गई पूसा बासमती-1847 प्रजाति की फसल की गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। टांडा बिजैसी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म का शिलान्यास केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाहीं ने नौ सितंबर को किया था। इस प्रशिक्षण केंद्र के स्थापित हो जाने के बाद बासमती धान की खेती को बल मिलेगा। अभी कुछ ही क्षेत्रफल में बासमती की खेती की जा रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा पूसा बासमती-1847 (पीबी-1847) विकसित धान की एक उन्नत और अधिक पैदावार देने वाली प्रजाति है। यह लोकप्रिय प्रजाति पूसा बासमती 1509 का सुधारा हुआ रूप है। प्रदर्शन फार्म में बासमती धान प्रजाति की बुवाई की गई, जो फसल तैयार है। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र टांडा बिजैसी के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.शैलेंद्र सिंह ढाका, बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के डॉ.सिद्धार्थ त्रिपाठी और डॉ.नेत्रपाल ने बासमती धान फसल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फसल की बालियों की गुणवत्ता को चेक किया, जो संतोषजनक रहा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.ढाका ने बताया कि बासमती धान की फसल अच्छी है। पैदावार भी अच्छी मिलने की उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य बासमती के लिए मुफीद
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य बासमती के लिए मुफीद
कम पानी और लागत में उगाई जा सकती है पूसा बासमती-1847
पूसा बासमती-1847 तराई के पीलीभीत जनपद के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, पूसा बासमती के लिए उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और उत्तराखंड सहित भारत के अधिकांश धान उत्पादक राज्यों में खेती उपयुक्त रहती है। फसल का अच्छी पैदावार मिलती है। इसे कम पानी और कम लागत में आसानी से उगाया जा सकता है। इससे पानी की बचत होती है।

