तन्मय प्रताप बने सबसे महंगे खिलाड़ी
पीलीभीत प्रीमियर क्रिकेट लीग के पहले सीज़न के ऑक्शन में तन्मय प्रताप सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें 8000 में लवली किंग्स इलेवन ने खरीदा। सार्थक वाजपेयी सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे, उन्हें 6000 में खरीदा गया। ऑक्शन में लगभग 150 खिलाड़ियों पर बोली लगी और यह प्रक्रिया करीब आठ घंटे चली।

पीलीभीत। पीलीभीत प्रीमियर क्रिकेट लीग सीज़न-एक के ऑक्शन में तन्मय प्रताप सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी और सार्थक वाजपेयी सबसे महंगे गेंदबाज़ रहे। 22-यार्ड एकेडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल की ओर से कराई गई ऑक्शन प्रक्रिया में छह टीमों ने लगभग 150 खिलाड़ियों पर दांव लगाया। शहर के एक होटल में लगभग आठ घंटे चले ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बढ़-चढ़कर बोली लगाई गई। पीलीभीत के युवा ऑलराउंडर तन्मय प्रताप सिंह पर सबसे ज्यादा 8000 की बोली लगी। उन्हें लवली किंग्स इलेवन ने अपनी टीम से जोड़ा। सबसे महंगे गेंदबाज़ सार्थक बाजपेयी रहे। उन्हें छह हजार में खरीदा गया। पुलिस कांस्टेबल मोनू सिंह को साढ़े छह हजार में खरीदा गया।
आक्शन प्रक्रिया का संचालन 22-यार्ड एकेडमी के कोच रिजवान खान सैयद नातिक अली ने किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, इनिशियम ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर पुनीत धमेजा, अधिवक्ता सरोज वाजपेयी, सनी धमेज़ा, गगन प्रताप सिंह, शिवांग अग्रवाल, मणिकांत मिश्रा, कपिल भारती, अखिलेश, सनी वर्मा, मेहरबान अली, अर्शी खान, कुलविंदर सिंह, नदीम खान, गुफरान खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


