Pilibhit News: युवक से मारपीट,दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के कैचूटांडा गांव में शरीफ खां ने अपने बेटे अमन के साथ कथित मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, जुनैद ने होटल पर अमन से गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। बाद में जुनैद और वसीम ने रास्ते में रोककर दोबारा मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Pilibhit News: पीलीभीत। थाना अमरिया के ग्राम कैचूटांडा निवासी शरीफ खां ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसके पुत्र को कैचूटांडा निवासी जुनैद ने आठ अक्तूबर को दोपहर के समय एक होटल पर गाली गलौच किया। जब पुत्र अमन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। जब वह घर के लिए आने लगा तो आरोपियों ने अपने साथी वसीम के साथ मिलकर उसे रास्ते में रोककर दोबारा पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। पुत्र ने घर आकर मारपीट की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


