Pilibhit News: मिलजुल कर मनाएं त्योहार : डीएम
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: पीलीभीत में डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और वाल्मीकि जयंती के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। बिजली, सड़क, सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने अफवाहों और बिना जानकारी टिप्पणी करने से बचने की अपील की। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं होगी। विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, नाव और गोताखोर तैनात किए जाएंगे।

Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं वाल्मीकि जयंती के अंतर्गत पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। गांधी सभागार में बिजली, सड़क, साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि आप सभी समाज के संभ्रांत हैं। बिना किसी जानकारी के किसी विषय पर अनावश्यक टिप्पणी करने से परहेज करें। बैठक में आये विभिन्न धर्मों के धर्मगुरूओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से बातचीत करते हुये सभी से प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि कोई नई परम्परा शुरू नहीं होने दी जाएगी।
विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग व नाव तथा गोताखोरों की व्यवस्था कराई जाएगी। बैठक में अधिकारियों समेत सभी वर्ग के धर्मावलंबी रहे।


