Pilibhit News: शासन ने भेजी क्रय नीति, जिले में धान खरीद आज से

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: पीलीभीत जिले में धान खरीद 12 अक्टूबर से शुरू होकर 15 फरवरी 2027 तक चलेगी। जिले में कुल 148 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बीसलपुर मंडी में 35 केंद्रों पर तैयारी की गई है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय है। किसानों को आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर लाना होगा। 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जाएगा।

Pilibhit News: शासन ने भेजी क्रय नीति, जिले में धान खरीद आज से

Pilibhit News: पीलीभीत/बीसलपुर। देर आए दुरुस्त आए। शासन ने किसानों की आकांक्षाओं के अनुकूल निर्णय लेते हुए धान खरीद को 12 अक्टूबर सोमवार से शुरू कराने का निणर्य लिया है। जिन किसानों की फार्मर आइडी रहेगी उनको सत्यापन कराने की जरूरत नहीं रहेगी। ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले किसानों का सत्यापन कराया जाएगा। शासन ने क्रय नीति भेज दी है। धान की खरीद 12 अक्टूबर से 15 फरवरी 2027 तक होगी। जिले में पूरनपुर, बीसलपुर, सदर समेत कुल 148 धान केंद्र तय किए गए हैं। पहले माना जा रहा था कि धान खरीद 15 अक्टूबर से होगी। पर अब शासन ने किसानों की डिमांड को देखते हुए सोमवार से ही खरीद कराने के निर्देश जारी किए। इसी क्रम में रविवार को भी डीएफएमओ दफ्तर खोला गया और मंडी में प्रबंध करने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति बीसलपुर में इस बार धान खरीद के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। 12 अक्टूबर से धान क्रय केंद्र चालू हो जाएंगे। मंडी सचिव नाजिम अली ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कुल 35 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें खाद्य विभाग के 12, पीसीएफ के 12, पीसीयू के छह और भारतीय खाद्य निगम सहित अन्य संस्थाओं के पांच केंद्र शामिल हैं। इस बार धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल (सामान्य) और 2461 रुपये (ग्रेड-ए) निर्धारित किया गया है। किसानों के लिए जरूरी दस्तावेज किसानों को अपना आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा। पंजीकरण पहले से कराना होगा। व्यवस्थाएं मंडी में किसानों के बैठने, पीने के पानी और छाया की व्यवस्था की गई है। नमी मापने की मशीनें भी सभी केंद्रों पर लगा दी गई हैं। सख्त निर्देश बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए एसडीएम के निर्देश पर सत्यापन के बाद ही खरीद की जाएगी। 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जाएगा। मंडी सचिव ने सभी किसानों से अपील की है कि वे अपना धान सुखाकर और साफ करके ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

धान खरीद की अवधि और केंद्रों की व्यवस्था

शासन ने क्रय नीति जारी कर दी है। जिले में धान की खरीद 12 अक्टूबर से 15 फरवरी 2027 तक होगी। सभी केंद्रों पर पाश मशीनें भिजवा कर केंद्र प्रभारियों के दायित्व तय कर दिए हैं।

- प्रज्ञा शर्मा, डीएफएमओ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पीलीभीत जिले में धान खरीद कब से कब तक होगी?−
धान खरीद 12 अक्टूबर से 15 फरवरी 2027 तक होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: शासन ने भेजी क्रय नीति, जिले में धान खरीद आज से