बर्ड फ़्लू को लेकर 6 कंट्रोल रूम बनाए गए

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट मोड में है। 160 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। जनपद और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले की सीमा अंतर्राष्ट्रीय देश से जुड़ी है, इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

बर्ड फ़्लू को लेकर 6 कंट्रोल रूम बनाए गए

पीलीभीत। जनपद में वर्ल्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने 160 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। एक कंट्रोल रूम जनपद स्तर पर और पांच कंट्रोल रूम तहसील स्तर पर बनाए गए हैं, जहां पर सूचना दी जा सकती है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि जनपद की सीमा अंतर्राष्ट्रीय देश से टच करती है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। बर्ड फ्लू को लेकर सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। यह काम वन विभाग के समन्वय से किया जा रहा है। अगर कहीं पक्षी मरा हुआ मिलता है तो वन विभाग की टीम पशुपालन विभाग को सूचना देगी।

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू पर नजर रखने के लिए 16 आरआरटी टीम बनाई गई है। 1अप्रैल से अब तक जिले से 160 नमूने लैब भेजे गए है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।