दो वार्डों में सीसी सड़क का लोकार्पण

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड 5 में शारदा कॉलोनी और वार्ड 26 के आसफजान मोहल्ले में नई सड़कों का लोकार्पण किया। इन सड़कों का निर्माण रामरतन के मकान से रोहित सत्यप्रकाश के मकान और दिनेश रस्तोगी के मकान से सकटूमल के पाकड़ तक किया गया है।

दो वार्डों में सीसी सड़क का लोकार्पण

पीलीभीत। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने वार्ड संख्या पांच में शारदा कॉलोनी और वार्ड संख्या 26 के आसफजान मोहल्ले में नव निर्मित सड़कों का लोकार्पण किया। पालिका परिषद की ओर से वार्ड संख्या 5 में रामरतन के मकान से रोहित सत्यप्रकाश के मकान तक तथा वार्ड संख्या 26 में दिनेश रस्तोगी के मकान से सकटूमल के पाकड़ तक सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने कहा कि वार्डों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराएं जा रहे हैं। इस दौरान सभासद शिवम श्रीवास्तव, पुष्पा उपाध्याय, अवतार सिंह, वतनदीप मिश्रा, निर्मल सिंह, साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, सुनीता सिंह, चैतन्य गंगवार, राजेंद्र भारती, सुरेश लोधी, नितिन सक्सेना, स्वतंत्र देवल और नरेंद्र तिवारी रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।