Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit Municipal Council Members Demand Fair Investigation Amidst Allegations of Intimidation
नपा के ईओ और सभासद आमने सामने, रार पहुंची डीएम के पास

नपा के ईओ और सभासद आमने सामने, रार पहुंची डीएम के पास

संक्षेप:

Pilibhit News - सीओ ने शुरू की जांच, कुछ सभासद लेकर पहुंचे ज्ञापन पत्रनपा के ईओ और सभासद आमने सामने, रार पहुंची डीएम के पासनपा के ईओ और सभासद आमने सामने, रार पहुंची ड

Dec 02, 2025 03:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। हिटी नगर पालिका के कुछ सभासदों द्वारा धमकाने और आपत्ति जनक व्यवहार किए जाने के मामले में अधिशासी अधिकारी और सभासद अब आमने सामने हैं। ईओ द्वारा की गई शिकायत के बाद सीओ ने जांच शुरू की तो सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच का आग्रह किया है। नगर पालिका के सभासदों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को दिया। इसमें अधिशासी अधिकारी द्वारा सभासदों के विरुद्ध की गई झूठी शिकायत का दावा करते हुए निष्पक्ष जाँच और उचित कार्रवाई का आग्रह किया गया है। सभासदें ने बोर्ड बैठक 22 नवंबर का हवाला देकर बेबुनियाद और भ्रामक आरोप लगाए जाने का आरोप लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि पिछले दिनों बोर्ड बैठक में हुए अपमानजनक व्यवहार को लेकर अपनी सुरक्षा आदि को लेकर संशिकत ईओ संजीव कुमार ने डीएम को शिकायत की थी। इसमें कहा गया है कि उनकी सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए जाए। साथ ही जांच कराई जाए। इसमें सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद मंगलवार को कुछ सभासदों ने लामबंद होकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया और ईओ द्वारा लगाए गए धक्का मुक्की और अपमानजनक व्यवहार को लेकर की गई बातों को झूठा करार दिया। मामले में निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने वाले सभासदों में साकेत सक्सेना, राशिद हुसैन, शैलेंद्र, जाहिदा बी, वतनदीप मिश्रा, शबनम, निर्मल सिंह समेत सभासद रहे। मामले में ईओ संजीव कुमार से पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो फोन रिसीव नहीं किया गया। 00 उचित कार्यवाही होगी सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर ने बताया कि ज्ञापन पत्र मिला है। इस पर जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है। जांच कराई जाएगी और जो उचित होगा कार्यवाही होगी।