आधार अपडेशन में पीलीभीत 15वें स्थान पर

May 06, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में गांधी सभागार में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में 5 से 15 और 15 से 17 आयु वर्ग के आधार कार्ड को अपडेट करने और आधार पंजीकरण के लिए कैंप लगाने पर चर्चा की गई। सीडीओ ने विकासखण्डों में कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। पीलीभीत ने आधार अपडेट में सूबे में 15वां स्थान प्राप्त किया।

आधार अपडेशन में पीलीभीत 15वें स्थान पर

पीलीभीत। गांधी सभागार में सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 5 से 15 और 15 से 17 आयु वर्ग के आधार कार्ड को अपडेट कराए जाने एवं विकासखण्ड व तहसीलों में कैंप लगाकर आधार पंजीकरण व आधार अपडेशन के कार्य कराए जाने पर चर्चा की गईं। सीडीओ ने निर्देशित किया की समस्त खंड विकास अधिकारी अपने विकासखण्डों में कैंप लगाकर कैंप आयोजित कराकर आधार पंजीकरण व आधार अपडेशन की गति को बढ़ाएं। बताया गया कि कचहरी के डाकघर में आधार सेवा केंद्र खोला गया है यहां पर सभी आधार से जुड़े काम किए जा रहे हैं।

आधार अपडेट में सूबे में 15वें स्थान पर पीलीभीत जनपद पहुँचा है।बीएसए के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि वह स्कूलों की समस्त छात्राओं के आधार अपडेशन का कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पूर्व भी करा लें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि अर्थ एवं संख्या अधिकारी समस्त खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।