Pilibhit News: आठ साल बाद निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: पीलीभीत में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत आठ साल बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद डॉ. एसके अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। 18 गोत्रों के स्वरूप, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण रहीं। नगरवासियों ने मार्ग पर स्वागत, जलपान और सेवा की व्यवस्था की। अग्रवाल सभा और संयोजक कमेटी के सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं।

Pilibhit News: आठ साल बाद निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

पीलीभीत में आठ साल बाद निकली भव्य शोभायात्रा

Pilibhit News:

पीलीभीत। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के अंतर्गत रविवार को आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इससे पहले प्रातः विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के यजमान आलोक अग्रवाल एवं रचना अग्रवाल रहे। अग्रवाल सभा की पूरी कमेटी ने पूजा में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और महोत्सव की मंगलकामना की। शोभायात्रा को देखने के लिए नगर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का शुभारंभ डॉ. एसके अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। महाराजा अग्रसेन जी के 18 गोत्रों के घोड़ों पर विराजमान स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप, नासिक ढोल, अघोरी ग्रुप, लिल्ली घोड़ी, इस्कॉन पार्टी और अखाड़े की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। बाबा बर्फानी, खाटू श्याम जी, भगवान नरसिंह अवतार और रामलला सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकियों ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत की छटा बिखेरी। पूरे मार्ग को आकर्षक द्वारों और सजावट से सजाया गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। समाज के लोगों ने विभिन्न स्थानों पर जलपान, स्वागत और सेवा की व्यवस्था की। संयोजक कमेटी तथा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल टीटी और मंत्री राजेश अग्रवाल बिचले अपनी पूरी कमेटी के साथ महाराजा अग्रसेन जी के रथ के आगे चलते रहे और व्यवस्थाएं संभालते रहे। संयोजक कमेटी के अनूप अग्रवाल, अरुण गोयल, विरल बंसल, वैभव अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष सोनी महतिया, उपमंत्री पल्लव अग्रवाल, रजत अग्रवाल, शानू अग्रवाल, प्रिंस जिंदल, श्रीकांत, आलोक, गौरव आर्किटेक्ट, रचित अग्रवाल, अंकित ट्रांसपोर्ट, दीप अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, विक्की, सुलभ अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, शिवी अग्रवाल और अश्वनी अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। संरक्षक राकेश महोदय और प्रदीप अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं कार्यकर्ता भी जुड़े रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा कितने वर्षों के अंतराल के बाद निकाली गई?−
शोभायात्रा आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद निकाली गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: आठ साल बाद निकली महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब