Pilibhit News: भाई के आईपीएस होने का झांसा देकर नौकरी के नाम पर 3.03 लाख रुपये की ठगी

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में होमगार्ड विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो बेरोजगार युवकों से 3.03 लाख रुपये और मूल शैक्षणिक दस्तावेज ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को एक आईपीएस अधिकारी का भाई बताकर युवकों से रकम ली। शिकायत पर न्यूरिया थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Pilibhit News: भाई के आईपीएस होने का झांसा देकर नौकरी के नाम पर 3.03 लाख रुपये की ठगी

नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

Pilibhit News:

पीलीभीत। नौकरी लगवाने के नाम पर दो बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने खुद को एक आईपीएस अधिकारी का भाई बताकर दो युवकों को झांसे में लिया और उनसे कुल 3 लाख 3 हजार रुपए और उनके मूल शैक्षणिक दस्तावेज हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर न्यूरिया थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी शेर सिंह ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि वह और मरोरी गांव निवासी प्रेमशंकर दोनों बेरोजगार हैं। कुछ समय पहले शेर सिंह की मुलाकात मरोरी गांव के ही रहने वाले अमन शर्मा से हुई। आरोपी अमन ने शेर सिंह को झांसा दिया कि उसकी जान-पहचान बरेली के थाना क्योलड़िया अंतर्गत ग्राम कृष्णापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार से है। अमन ने बताया कि धर्मेंद्र का भाई एक आईपीएस अधिकारी है और वह उन दोनों की होमगार्ड विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद आरोपी अमन ने शेर सिंह और प्रेमशंकर को अपने घर बुलाकर धर्मेंद्र से मुलाकात करवाई और नौकरी के एवज में डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की मांग की। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ितों ने 1 जून 2026 को रकम का भुगतान कर दिया। पीड़ित शेर सिंह ने 1 लाख रुपए नकद और यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपए यानि कुल 1.50 लाख रुपये दिए। वहीं, प्रेमशंकर ने 65 हजार रुपए नकद और यूपीआई के जरिए तीन किश्तों में 88 हजार रुपए यानि कुल 1.53 लाख रुपये आरोपियों को दिए। इसके साथ ही दोनों ने अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट और आधार कार्ड भी आरोपियों के पास जमा करा दिए। कुछ समय बीतने के बाद आरोपियों ने दोनों पीड़ितों से एक लाख रुपए की और मांग की। जब पीड़ितों ने असमर्थता जताई, तो आरोपियों ने नौकरी लगवाने से साफ इनकार कर दिया। ठगी का अहसास होने पर जब पीड़ितों ने अपने रुपए और दस्तावेज वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके मूल अभिलेख हड़प लिए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पीड़ितों से नौकरी दिलाने के नाम पर कितनी रकम ली गई?−
शेर सिंह ने कुल 1.50 लाख रुपये और प्रेमशंकर ने कुल 1.53 लाख रुपये दिए। दोनों से कुल 3.03 लाख रुपये लिए गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: भाई के आईपीएस होने का झांसा देकर नौकरी के नाम पर 3.03 लाख रुपये की ठगी