Pilibhit News: महिला मंडलीय हॉकी प्रतियोगिता कराने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पास
Pilibhit News: पीलीभीत में हॉकी एसोसिएशन की बैठक में बीते वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता कराने और खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए राम इंटर कॉलेज का मैदान उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। दीपावली से पहले महिला हॉकी की मंडलीय प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। युवा खिलाड़ियों के तकनीकी और शारीरिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया।

हॉकी कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी रणनीति
Pilibhit News:
पीलीभीत। हॉकी पीलीभीत एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के एक होटल बैठक आयोजित की गई, जिसमें हॉकी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। आने वाले समय की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिले के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने भाग लेकर हॉकी की बेहतरी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सचिव जयप्रकाश बघेल ने पिछले एक वर्ष में जिले में आयोजित विभिन्न हॉकी कार्यक्रमों की समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ियों से जिले में हॉकी के सर्वांगीण विकास और संस्था को और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में रचनात्मक सुव मांगे। ताकि आने वाले समय के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके। जिले में खेल गतिविधियों के विस्तार और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संरक्षक डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री ने जिले में अंतरविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव रखा, जिस पर डीआईओएस और बीएसए का सहयोग लेने पर सर्वसम्मति बनी। ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास के लिए राम इंटर कॉलेज का मैदान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा दीपावली से पूर्व महिला हॉकी की मंडलीय प्रतियोगिता करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। खिलाड़ियों के तकनीकी और शारीरिक विकास पर जोर देते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ. राजेंद्र वाधवा ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को तराशने के लिए पॉलिश बॉल से अभ्यास और शारीरिक प्रशिक्षण (फिजिकल ट्रेनिंग) पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक है। संचालन दीपक सरकार ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, सह सचिव बाबू भारती, नरेंद्र सरीन, सुरेश कौशल, अखिलेश शुक्ला, मुजाहिद इस्लाम खान, मुशफिक अली खान, अमजद अली और दानिश अली सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे।

