युवती के अश्लील फोटो किए वायरल,रिपोर्ट दर्ज
Pilibhit News - पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 जनवरी को रंजीत ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी ने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसकी बेटी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे दोनों की छवि धूमिल हो रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि गांव का रंजीत 29 जनवरी को उसकी पुत्री को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। 30 जनवरी को उसने थाना अमरिया में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी रंजीत एक माह तक जेल में भी रहा था। जेल से जमानत पर आते ही आरोपी ने उसकी पुत्री के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जिससे उसकी और उसकी पुत्री की छवि समाज में धूमिल हो रही है। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


