बर्ड फ्लू को लेकर टास्क फोर्स समिति ने की बैठक

Apr 07, 2026 02:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की। सीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि यह बीमारी एच 5 और एच 7 वायरस से फैलती है। डीएम ने सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा उपाय करने और जैव सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया।

बर्ड फ्लू को लेकर टास्क फोर्स समिति ने की बैठक

पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह सिंह ने पक्षियों में एवियन एन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) बीमारी से बचने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सीवीओ डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी ने बताया कि बर्ड फ्लू वायरस जनित बीमारी है। यह एच 5 और एच 7 वायरस से पक्षियों से मनुष्यों और पशुओं में फैलती है। डीएम ने का कि पड़ोसी देश नेपाल के दो शहरों में बर्डफ्लू के मामले में आए हैं। सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा के दृष्टि से जरूरी कार्यवाही की जानी चाहिए। कुक्कुट पालन को लेकर फार्म के आस पास जैव सुरक्षा, साफ सफाई रखी जाये तथा बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के सम्पर्क में आने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेने को निर्देशित किया गया।

बैठक में सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, एडीएम प्रसून द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, बीएसए रोशनी सिंह, डीपीआरओ रोहित भारती सहित व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।