शूटिंग प्रतियोगिता इसी माह कराने पर हुआ मंथन, अफसरों को दिए निर्देश
Pilibhit News - पीलीभीत में शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने एक बैठक की। इस बैठक में नगर मजिस्ट्रेट और जिला क्रीड़ा अधिकारी समेत अन्य सदस्यों ने जिले में महिला, पुरुष, बालक और बालिका के लिए शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बनाई। प्रतियोगिता के विभिन्न प्रकार जैसे 22 बोर राइफल और एयर पिस्टल पर चर्चा की गई।

पीलीभीत। शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए जिले में शूटिंग की प्रतियोगिता कराने की तैयारी की चर्चा करने के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई। डीएम श्री सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर , जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, ट्रैप शूटर व सदस्य रायफल संघ अजय सिंह, सदस्य शेफूल इस्लाम, मो. सलीम, रियाज अहमद, सिद्धार्थ शुक्ला, मौ. हसन, महेन्द्र शरीन, फिरोज अहमद को बैठक में निर्देश दिये कि जनपद में शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए, जिसमें महिला, पुरुष, बालक,बालिका की खुली स्पर्धा कराई जाये। जिसमें सीनियर सिटीजन, स्कूल कालेजो, शूटिंग के खिलाड़ियों को सूचित किया जाये।
शूटिंग प्रतियोगिता •22 बोर राईफल प्रतियोगिता, •32 बोर रिवाल्वर, पिस्टल प्रतियोगिता, 12 बोर ट्रेप शूटिंग प्रतियोगिता तथा एयर पिस्टल एयर रईिफल की प्रतियोगिता आयोजित कराने पर विचार किया गया। बताया गया है कि इसी माह के आखिरी सप्ताह में इसके आयोजन पर चर्चा की गई है। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट , जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि जिले में सफल शूटिंग प्रतियोगिता काआयोजन की रूपरेखा तैयार की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


