Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit District Celebrates Republic Day Preparations with Flag Hoisting Cultural Events and Honors for Martyrs Families
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत के डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान, विचार गोष्ठी, और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। कई प्रतियोगिताएँ और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जैसे दौड़, खेल और चित्रकला प्रतियोगिताएँ। अधिकारियों को सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

Jan 14, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। गत वर्षों की भांति प्रातः 8.30 पर ध्वजारोहण समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रीयगान एवं राष्ट्रीय संकल्प का पाठ किया जायेगा। सभी कार्यालयों में विचार गोष्ठी काव्य पाठ तथा राष्ट्रीय एकता, शान्ति एवं सद्भावना से युक्त विचार सभाओं का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 9 बजे धवजारोहण के बाद जनपद के शहीदों के परिजनों को डीएम सम्मानित करेंगे। तहसीलों में भी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। प्रातः 10 बजे लोकतंत्र/गणतंत्र की मूल अवधारणाओं एवं राष्ट्रीय एकता, धर्म निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द पर प्रकाश डालने के लिए विचार गोष्ठी, निबन्ध लेखन एवं वाद-विवाद, कला पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रातः 10.30 बजे ओपिन बालिकाओं/बालकों की 800 मीटर दौड़ एवं फुटबाल/बैडमिन्टन/टीटी/10 क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला क्रीडा अधिकारी के नेतृत्व में किया जायेगा। प्रातः 11 बजे जिला अस्पताल में फल वितरण, वृद्धाश्रम में व जिला कारागार में महिला एवं पुरूष बन्दियों को फल वितरण किया जायेगा। प्रातः 11.30 बजे चित्रकला (पेटिंग) प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज में किया जायेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जायेगा। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को साफ सफाई व्यवस्था व चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम विरा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित समाजसेवी आदि रहेंगे।