Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPilibhit District Achieves Milestone in Voter Registration Campaign with 50 Completion
जिले में एसआईआर का 50 फीसद का काम पूरा

जिले में एसआईआर का 50 फीसद का काम पूरा

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत जिले ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में एक माह पहले ही 50 प्रतिशत मतदाता पंजीकरण पूरा कर लिया है। तकनीकी प्रबंधों के तहत, लोगों को अपने नाम की खोज में सहायता मिल रही है। नगर पंचायतों में अधिकारियों की तैनाती के साथ, डिजिटल प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Nov 27, 2025 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले ने एक माह से पहले ही एक मील का पत्थर स्थापित कर दिया। कुल मतदाताओं में से 50 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। जबकि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में ढूंढने में नहीं मिल रहे हैं। उनके लिए भी तकनीकी प्रबंध किया गया है। अब कुछ जानकारियां होने पर नाम से भी मतदाता अपना नाम खोज पा रहे हैं। जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत तेजी से डिजीटलाइजेशन का काम किया जा रहा है। तीन नगर पालिका समेत सात नगर पंचायत कुल दस निकायों में भी अधिकारियों को लगाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुलडिया भिंडारा नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने क्षेत्र के नेहरू इंटर कॉलेज में बीएलओ समेत अन्य के साथ कैंप में पहुंच कर लोगों से संवाद कर नाम ढुंढवाते हुए एसआईआर के क्रम में गणना प्रपत्र आदि भरवाए। इनका संकलन भी शुरू करा दिया गया है। नगर पंचायत लिपिक बैजनाथ यादव, नेहरू इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा, सभासद सलीम इदरीसी, पूर्व सभासद लियाकत सलमानी समेत अन्य मौजूद रहे। मिला सिटी मजिस्ट्रेट का भी ब्योरा शुरूआती तौर पर आ रही शिकायतों में कहा गया है कि 2003 की मतदाता सूची में नाम नहीं मिल पा रहा है। पर अब इसमें व्यवस्था है कि शुरूआती केंद्र या स्थल की जानकारी होने पर इसमें अपना नाम डाल कर क्लिक कर उसी नाम के सभी लोगों का डाटा सामने आ जाएगा। इसमें अपना नाम तलाश कर जानकारियां लेकर गणना प्रपत्र भरे जा रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर ने भी इस फार्मेट पर अपनी डिटेल तलाश ली। चकबंदी से लेकर जेई तक लगाए गए जिले में शासन ही नहीं देश की संपूर्ण प्राथमिकता वाले इस प्रोजेक्ट में चकबंदी से लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाया गया है। साथ ही कहा गया है कि इसका काम तय वक्त में पूरा किया जाए। जूनियर इंजीनियरों को भी इसमें कार्य दायित्व दिए गए हैं। जिससे एसआईआर का काम चार दिसंबर से पूर्व संपन्न किया जा सके।