पार्किंग के अभाव में पीलीभीत डिपो में बिगड़ी व्यवस्था, बसों का संचालन प्रभावित
पीलीभीत डिपो में बसों की पार्किंग की कमी के कारण हंगामा हुआ। डीजल समय पर न मिलने से चालक परेशान हो गए, जिससे बस सेवाएं प्रभावित हुईं। नए बसों का आवंटन जारी रहने के कारण स्थिति बिगड़ गई। सुबह की कई बसें, जैसे मथुरा और लखनऊ की, समय पर संचालित नहीं हो पाईं।
पीलीभीत। पीलीभीत डिपो परिसर में पर्याप्त जगह न होने के बावजूद सभी बसों की एक साथ पार्किंग कराए जाने के बाद स्थितियां बिगड़ गई। बसों को समय से डीजल नहीं मिल पाने के चलते चालक परिचालकों ने हंगामा कर दिया। पीलीभीत डिपो में इससे संचालन प्रभावित हो गया। सुबह के समय पीलीभीत से मथुरा लखनऊ गभिया समेत अन्य बस सेवा प्रभावित हो गईं। डिपो परिसर में पर्याप्त जगह न होने के बावजूद नई बसों का आवंटन लगातार किया जा रहा है। वर्तमान में पीलीभीत डिपो में 111 बस की फ्लीट है। 109 बसे निगम की है। सोमवार को हुआ यूं की सुबह के समय सभी बसों को पार्किंग के अभाव के बाद भी रोडवेज बस परिसर में खड़ा करने का दबाव बनाया गया।
एक के पीछे एक बस के आ जाने से डिपो परिसर में जाम लग गया। सुबह बस का संचालन शुरू न होने से पूर्व समय से डीजल न मिलने के कारण चालक परिचालक परेशान हो गए। हंगामा शुरू हुआ।इसके बाद जैसे तैसे कुछ चालक परिचालकों ने व्यवस्था बनाकर डीजल डलवाने का काम शुरू किया हालांकि इस दौरान सुबह के समय मथुरा लखनऊ हरदोई गाभिया समेत अन्य रूट पर जाने वाली रोडवेज बसों का समय प्रबंधन गड़बड़ा गया। समस्या के बारे में जानकारी लेने के लिए जब एआरएम को फोन किया गया। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


