एमआर ने गोल्ड हंटर्स को दो विकेट से हराया
Pilibhit News - पीलीभीत क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में गोल्ड हंटर्स ने 96 रन बनाए, जिसमें अफ़नान ख़ान ने 41 रन बनाए। एमआर ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। एमआर के विशाल ने तीन विकेट लिए और सिद्धार्थ ने 42 रन बनाए। इस मैच के अंपायर फ़ैज़ान और रिज़वान थे।

पीलीभीत। 22-यार्ड्स एकेडमी की ओर से इनीशियम खेल मैदान पर पीलीभीत क्रिकेट लीग सीजन-एक चल रही है, जिसमें खिलाड़ी प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पीलीभीत क्रिकेट लीग के तीसरे मैच में मुख्य अतिथि बरेली से बिल्डर यशवी कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर यशराम और विशाल राम रहे। गोल्ड हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 18 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 96 रन बनाए। गोल्ड हंटर्स की तरफ़ से अफ़नान ख़ान ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। विशाल ने 11 रनों का योगदान दिया। एमआर की तरफ़ से अर्शी ख़ान ने सर्वाधिक चार विकेट और शुभ ने दो विकेट चटकाए।
इसके जवाब एमआर की टीम ने 17.5 ओवर में आठ रन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। एमआर की तरफ़ से सर्वाधिक तीन विकेट विशाल ने चटकाए और केशव ने दो विकेट चटकाए। एमआर की तरफ़ से सर्वाधिक रन सिद्धार्थ ने 42 रन बनाए। कप्तान मेहरबान अली ने 10 और शिवा ने 13 रनों का योगदान दिया। इस मैच के अंपायर फ़ैज़ान और रिज़वान रहे व कमेंटेटर की भूमिका में नातिक रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


