जिला उद्योग केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आज होगा
Pilibhit News - पीलीभीत में नाबार्ड द्वारा जीआई टैग प्राप्त पीलीभीत बांसुरी के लिए एक पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी कारीगरों और उद्यमियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। यह कार्यक्रम नाबार्ड और जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से होगा।

पीलीभीत। नाबार्ड की ओर से जीआई टैग प्राप्त पीलीभीत बांसुरी के लिए पंजीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र पर होगा। नाबार्ड के डीडीएम सीपी त्रिवेदी ने सभी संबंधित कारीगरों, उद्यमियों एवं इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाएं। पीलीभीत बांसुरी के ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहयोग करें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से जिला उद्योग केंद्र, के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


