राज्य सूचना आयुक्त ने किया निरीक्षण
राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि पीलीभीत प्रदेश विकास की दिशा में अग्रणी बन रहा है। यहां पर्यटन और निवेश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने जन सूचना अधिकारियों से सहयोग की अपील की ताकि जरूरतमंदों को समय पर जानकारी मिल सके। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की प्रसिद्धि और औद्योगिक विकास भी बढ़ रहा है।

पीलीभीत। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश विकास की दिशा में अग्रणी बन कर उभरा है। विकास की यात्रा में प्रदेश के सभी जनपद निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है, जिसमें पीलीभीत भी शामिल है। यहां पर्यटन और निवेश में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राज्य सूचना आयुक्त डॉ.अग्निहोत्री ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत वाइफरकेशन निरीक्षण भवन में कहा कि जन सूचना अधिकारियों को विकास यात्रा में अपने स्तर से पूरा सहयोग करना चाहिए। निर्धारित अवधि जरूरतमंदों को सूचना प्रदान करनी चाहिए। इससे उनकी समस्याओं का समाधान समाधान आसान हो जाता है।
उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जिले में पर्यटन विकास के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों का भी व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। जिले में औद्योगिक विकास भी प्रगति पर है। पीलीभीत में औद्योगिक हब का विकास हो रहा है। इस मौके पर एसडीएम कलीनगर प्रमेश कुमार, नायब तहसीलदार अक्षय कुमार व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


