आर्थिक मदद कर साथी की सहायता को आगे आए
Mar 03, 2026 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - पीलीभीत में एक फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने हिटी हादसे में घायल साथी छायाकार यशपाल रस्तोगी की आर्थिक मदद की। यशपाल को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था। डिस्चार्ज होने पर एसोसिएशन ने उन्हें ₹11 हजार का चेक दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप थापर और अन्य सदस्य मौजूद थे।
पीलीभीत। हिटी हादसे में घायल साथी छायाकार की आर्थिक मदद करने के लिए फोटोग्राफर्स एसोसिशन सामने आयी है। सप्ताह भर पहले चोटिल हुए फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्य फ्रीलांसर यशपाल रस्तोगी को इलाज के लिए बरेली रेफर किया गया था। डिस्चार्ज होकर आने पर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने यशपाल को उनके घर जाकर ₹11 हजार का चेक प्रदान किया गया। अध्यक्ष दिलीप थापर समेत दिनेश वर्मा, अंशुल गौड़, मनीष भारद्वाज,पूरन प्रकाश बुधानी, प्रदीप कुमार और चंद्र प्रकाश रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


