ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: उपाध्याय

ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: उपाध्याय

ब्राह्मण महासभा की बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। समाज के लोगों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई। समाज को संगठित करने का निर्णय लिया गया। बीसलपुर में उत्तर प्रदेश ब्राहमण महासभा की बैठक में...

ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं: उपाध्याय
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 14 Sep 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्राह्मण महासभा की बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। समाज के लोगों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई। समाज को संगठित करने का निर्णय लिया गया। बीसलपुर में उत्तर प्रदेश ब्राहमण महासभा की बैठक में ब्राहमणों को संगठित किए जाने पर जोर दिया गया। महासभा की कमेटी का विस्तार किया गया।

जिलाध्यक्ष सुमित उपाध्याय एवं जिला प्रभारी प्रवल शर्मा ने कहा कि ब्राहमणों को एक मंच पर संगठित होना होगा। आज प्रदेश में ब्राहमणों के साथ अत्याचार किया जा रहा है। जब तक ब्राहमण समाज अपने अधिकारों के लिए नहीं जागेगा तब तक उसका उत्पीड़न बंद नहीं होगा। जिलाध्यक्ष ने अभिषेक पाण्डेय जिला सह प्रभारी, पंडित रामाधार मिश्रा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अनुज शर्मा को जिला महासचिव, राहुल मिश्रा को जिला संगठन मंत्री, अनमोल शुक्ला को सचिव, ईशू मिश्रा को जिला सचिव, सुधांशू तिवारी को जिला प्रवक्ता, गौरीश शंखधार को जिला कोषाध्यक्ष, अनुराग शर्मा को जिला कार्यालय प्रमुख, राहुल शंखधार को मीडिया प्रभारी, अनुभव अवस्थी तथा शेखर पाण्डेय को नगर मीडिया प्रभारी, शिवम पाण्डेय, शोभित अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें