ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतलोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी जनता

लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी जनता

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा की प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी बौखलाहट में बयाद दे रहे हैं। इस गठबंधन की घोषणा से पहले...

लोकसभा चुनाव में भाजपा को जवाब देगी जनता
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 15 Jan 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा की प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी बौखलाहट में बयाद दे रहे हैं। इस गठबंधन की घोषणा से पहले गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में उनका अजेय किला ध्वस्त हुआ और समाजवादी पार्टी को विजय मिली। भाजपा को जनता ने गोरखपुर, फूलपुर, नूरपुर और कैराना में सबक सिखा दिया। गठबंधन पर भाजपा नेता तंज कर रहे हैं।

समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत मोहल्ला बाग गुलशेर खां में बैठक हुई। इसमें पूर्व मंत्री रियाज अहमद खां ने भाजपा को निशाने पर लिया और जमकर आरोप लगाए। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही केंद्र सरकार के चार साल में किसी भी वादे को पूरा नहीं करने का भी खुलाया किया जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, प्रत्येक परिवार के खाते में पंद्रह लाख रुपए पहुंचाने, नौजवानों को रोजगार देने,भ्रष्टाचार समाप्त करने और किसानों की फसल का वाजिब दाम देने का था। इसको हम जनता दरबार में लेकर जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की केंद्रीय सरकार जनविरोधी, समाज विरोधी, देश विरोधी कार्य में लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता के नशे में मदहोश है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी, हरनाम सिंह यादव, कांति बहेलिया, चंचल लोधी, इम्तियाज अली, कमलेश परिहार, प्रभुदयाल पासवान, बबलू बहेलिया, अरविंद पहेलियां, राजीव यादव, संजीव कश्यप, गोमती प्रजापति, सनी बहेलिया, अनीता शर्मा, राजकुमारी यादव, पंकज यादव, डिंपल गौर, गीता गुप्ता, शक्ति गुप्ता, गीता गुप्ता, राजकुमार,अजीज मंसूरी, शेर सिंह यादव मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें