ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतबरसे मेघ, उमस से लोगों को मिली राहत

बरसे मेघ, उमस से लोगों को मिली राहत

गुरुवार की सुबह आसमान पर छाए काले बादल बरसने लगे। लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पानी के अभाव में सूख रही धान और गन्ने की फसल को बारिश से संजीवनी मिल गई। इससे...

बरसे मेघ, उमस से लोगों को मिली राहत
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतFri, 30 Aug 2019 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार की सुबह आसमान पर छाए काले बादल बरसने लगे। लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पानी के अभाव में सूख रही धान और गन्ने की फसल को बारिश से संजीवनी मिल गई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों ने बारिश में निकलकर जमकर लुफ्त उठाया। हालांकि कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

पिछले चार दिन से हो रही भीषण गर्मी से लोग व्याकुल थे। गुरुवार को बरसात होने से उनको राहत मिली। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बरसात शुरू होते ही स्कूली बच्चे परिसर में पानी भरते ही उछल कूद कर आनन्द उठाने लगे। स्कूल परिसर में पानी भरने लगा। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर, मुझाकलां सहित कई स्कूलों के बच्चों ने गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश के पानी का लुफ्त उठाया।

बरसात होने से किसानों की धान और गन्ने की फसल को भी फायदा हुआ। बारिश न होने से उनकी फसलें सूख रही थीं। इससे किसान काफी परेशान थे। गुरुवार को हुई बारिश से उनकी फसलों को संजीवनी मिल गई। इससे उनके चेहरे मुस्कुरा उठे। हालांकि बारिश से कई गांव की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें