Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPension Scheme for Widows Financial Support Disbursed to 39 688 Beneficiaries in Pilibhit
लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि
Pilibhit News - पीलीभीत में महिला कल्याण विभाग ने पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 2025-26 वित्तीय वर्ष के द्वितीय त्रैमास में 39,688 लाभार्थियों के बैंक खातों में धनराशि भेजी है। सितंबर में...
Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतWed, 17 Sep 2025 03:53 AM

पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय त्रैमास में कुल 39688 लाभार्थियों के आधार एनपीसीआई लिंक बैंक खाते में धनराशि भेज दी गई है। माह सितंबर में उक्त योजनान्तर्गत कुल 740 लम्बित आवेदन है, जिनमें से 160 आवेदन उप जिलाधिकारियों के स्तर और 580 खण्ड विकास अधिकारियों के स्तर पर लम्बित पाए गए थे। इनका अति शीघ्र निस्तारण कर पात्र लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए निदेशालय को पत्र भेज दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




