Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsPehli Bhiit Water Pipeline Burst Causes Major Disruption on Tanakpur Bareilly Highway
हाईप्रेशर नहीं झेल सकी नगर पालिका की पाइप लाइन फटी

हाईप्रेशर नहीं झेल सकी नगर पालिका की पाइप लाइन फटी

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत के टनकपुर बरेली हाईवे पर नगर पालिका की पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हुआ। मरम्मत कार्य तीसरे दिन भी जारी है, हालांकि अधिकारियों का दावा है कि पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। गौहनिया चौराहे पर सीवर का पानी भी लीकेज हो रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

Nov 27, 2025 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। टनकपुर बरेली हाईवे पर नगर पालिका की पानी की लाइन में हाई प्रेशर आने से लाइन फट गई। सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो गया। तीसरे दिन भी मरम्मत कार्य चलता रहा। हालांकि जिम्मेदारों का दावा है कि घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी है। टीम लगातार मरम्मत कार्य में लगी हुई है। सोमवार को नगर पालिका परिषद की निगरानी वाली अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन अचानक फट गई। हाइवे किनारे पानी भर गया। मंगलवार की रात सैकड़ों गैलन पानी सड़क और फुटपाथ व इसके आसपास भरा रहा। रात में राहगीरों को निकलने में आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नगर पालिका की टीम पिछले तीन दिन से मरम्मत कार्य में लगी हुई है। पर अब तक यहां मरम्मत कार्य सुचारू नहीं हो सका है। हालांकि जलकल विभाग के जुड़े नगर पालिका के तारिक हसन खां ने बताया कि हाईप्रेशर से पाइप लाइन फट गई है। मरम्मत करा रहे हैं। इसके जल्द सही होने की उम्मीद है। साथ ही दावा किया कि वार्ड 16 में किसी भी तरह से पानी की दिक्कतें या किल्लत नहीं होने दी गई है। जलापूर्ति सुचारू है। गौहनिया चौराहे पर कई दिनों से लीकेज टनकपुर बरेली हाइवे पर ही गौहनिया चौराहे पर सीवर का पानी लीकेज होकर ऊपर आ गया है। इससे काफी दिनों से लोगों को असुविधा हो रही है। यहां यातायात पुलिस के चैंबर के पास से ही पैदल सवार लोगों का आना जाना है। साथ ही सुबह स्कूल से आने व जाने बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं। जलकल सुपरवाइजरा ने बताया कि यह जानकारी में आया है। इसे सही कराने के लिए टीम भेजेंगे।