यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं समाप्त
Pilibhit News - पीलीभीत में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 69 परीक्षा केंद्रों पर 23923 हाईस्कूल और 18376 इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के अंतिम दिन कड़ी निगरानी रखी गई और जिला प्रशासन ने सहयोग किया।

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। एक दूसरे ने पेपरो का मिलान किया। जिलेभर में 69 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो गई, जो 12 मार्च को समाप्त हो गई। इस परीक्षा पर जिला कंट्रोल रूम और सचल दल के माध्यम से मॉनिटरिंग की गई। हाईस्कूल में पंजीकृत 23923 और इंटरमीडिएट में पंजीकृत 18376 परीक्षार्थी थे। गुरुवार को हाईस्कूल पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक कृषि का पेपर था, जबकि इंटरमीडिएट में पहली पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी।
दूसरी पाली 2 बजे से 5:15 बजे तक संस्कृत का पेपर था। बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन माध्यमिक शिक्षा विभाग के सातल और जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी गई। परीक्षा केंद्रों पर कम परीक्षार्थी होने के बावजूद पूरी तरह से सख्ती बरती गई। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न हो गयी हैं। बोर्ड परीक्षा में जिला और पुलिस प्रशासन ने बहुत अच्छा सहयोग दिया है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्रव्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक का रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


