Pilibhit News: ईद-ए-मिलाद को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पीलीभीत में आगामी ईद-ए-मिलाद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और आयोजकों के साथ चर्चा की। जुलूस के दौरान शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था के उपायों पर फोकस किया गया। अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।

Pilibhit News: ईद-ए-मिलाद को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

Pilibhit News: पीलीभीत। आगामी ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने मुस्लिम धर्मगुरुओं, मौलानाओं, संभ्रांत व्यक्तियों एवं आयोजकों के साथ बैठक की। गोष्ठी में सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर और सीओ सिटी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भी मौजूद रहे। एएसपी ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने, आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने तथा आयोजनों को निर्धारित नियमों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

बाराबफात पर निकलने वाले जुलूस के दौरान किसी प्रकार की भड़काऊ तकरीर न करने,जुलूस निर्धारित रास्ते से निकालने की अपील की गई। इस मौके पर जुलूस के आयोजक मौलाना जरताब रजा खां,हाफिज इसरारा और मद्दे की पुलिया पर आयोजित होने वाले जलसे के आयोजक की तरफ से मोहमद अजीम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: ईद-ए-मिलाद को लेकर कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक