Pilibhit News: शहर से लेकर बार्डर तक देशभक्ति के गूंजे तराने

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्राशहर से लेकर बार्डर तक देशभक्ति के गूंजे तराने शहर से लेकर बार्डर तक देशभक्ति के गूंजे तराने शहर

शहर से लेकर बार्डर तक देशभक्ति के गूंजे तराने
शहर से लेकर बार्डर तक देशभक्ति के गूंजे तराने

Pilibhit News: पूरनपुर, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग से हर मन सराबोर दिखा। आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से नगर के प्रमुख मार्ग गूंज उठे। अनुशासित कतार में कदमताल करते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। वहीं नेपाल सीमा पर भी देश भक्ति के तराने गूंजते रहे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान, नपा अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विद्यालय संरक्षक हरि बल्लभ गुप्ता, अध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत मनोज कुमार गुप्ता, प्रबंधक हर्ष गुप्ता, सह प्रबंधक अनुराग गुप्ता, कोषाध्यक्ष देवेश कुमार अग्रवाल, सदस्य अनूप गुप्ता और अंकुर गुप्ता ने किया।

यात्रा माधोटांडा फाटक, तिरंगा चौराहा, बंसल बुक डिपो, पकड़िया चौराहा, कोतवाली, तहसील और अशोक कॉलोनी समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में अभिभावक और नगरवासी यात्रा देखने के लिए जुटे रहे। यात्रा में लक्ष्य डिग्री कॉलेज के निदेशक रवि गुप्ता, एसडीएम पूरनपुर मयंक गोस्वामी, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, मुकेश खंडेलवाल, अनुज गुप्ता आदि रहे। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय नेसभी का आभार जताया। पूरनपुर देहात समेत बंदरबोझ में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई.

दिव्यांगो ने तिरंगा यात्रा में दिखाया उत्साह, ज्ञापन सौंपा

शुक्रवार को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। दिव्यांग ट्राई साइकिल और ई रिक्शा से यात्रा में शामिल हुए। उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी को सौंपा। इसमें दिव्यागों के अधिकार और उनकी समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। यहां जिलाध्यक्ष तनु मिश्रा, अजय प्रकाश पांडे, अभिषेक मिश्रा, विनोद वर्मा, राज बहादुर, मो. तनवीर, हरीप्रकाश शर्मा, मनोज कुमार, बनवारी लाल आदि रहे।

सामान्य प्रश्न

तिरंगा यात्रा में कौन-कौन शामिल हुए?
तिरंगा यात्रा में विधायक बाबूराम पासवान, नपा अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, और नगर के प्रमुख लोग शामिल हुए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: शहर से लेकर बार्डर तक देशभक्ति के गूंजे तराने