पंचायत चुनाव : तैयारियां बेशुमार आपत्तियों की भी भरमार
आरक्षण सूची के बाद अब आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। आरक्षण सूची से असंतुष्ट लोगों ने आपत्तियां लगाना शुरू कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक 100 से...
पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद
आरक्षण सूची के बाद अब आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। आरक्षण सूची से असंतुष्ट लोगों ने आपत्तियां लगाना शुरू कर दिया। सुबह से लेकर शाम तक 100 से अधिक आपत्तियां ब्लाक से लेकर जिला मुख्याल पर पहुंची। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 मार्च को फाइनल आरक्षण सूची पर मुहर लगेगी।
जिला प्रशासन ने बुधवार को चार पदों की आरक्षण सूची जारी कर दी है। इसमें जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ब्लाक प्रमुखों की आरक्षण सूची है। आरक्षण को लेकर एक गाइडलाइन तैयार की गई थी, जिसके आधार पर जिला प्रशासन ने आरक्षण आवंटन कर सूची जारी की है। नियम है कि आरक्षण सूची के बाद आपत्तियां मांगी जाती है, अगर सूची में किसी को कोई संदेश हो तो वह लिखित में दर्ज करा सकता है। अगर सूची में कोई गड़बड़ी होगी तो उसको सुधारा जाएगा। आपत्तिया गुरुवार से आठ मार्च ली जाएगी। इसके बाद नौ तारीख को जिला मुख्यालय पर एकत्र की जाएगी। इसके बाद 10 से 12 मार्च तक जिला प्रशासन की निगरानी में निस्तारण किया जाएगा। फिर 13 से 14 को फिर से सूची प्रकाशित की जाएगी और 15 तारीख को फाइनल सूची पर मोहर लगा दी जाएगी।
आपत्तियां ब्लाक और जिला मुख्यालय पर ली जा रही है। ऐसे में किनती आपत्तियां आई है यह बनाता मुश्किल होगा। आपत्तियां आठ मार्च तक ली जाएगी। - प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ