ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपंचायत चुनाव: सूची पर संदेह तो आठ तारीख तक दर्ज करें आपत्तियां

पंचायत चुनाव: सूची पर संदेह तो आठ तारीख तक दर्ज करें आपत्तियां

जिले के 1606 पदों पर जारी हुई आरक्षण सूची लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को 1606 पदों का आरक्षण जारी हो गया है। अगर किसी भी उम्मीदवार को किसी भी पद पर...

पंचायत चुनाव: सूची पर संदेह तो आठ तारीख तक दर्ज करें आपत्तियां
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 04 Mar 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद

लम्बे इंतजार के बाद बुधवार को 1606 पदों का आरक्षण जारी हो गया है। अगर किसी भी उम्मीदवार को किसी भी पद पर कोई भी आपत्ति है, तो वह लिखित में कर सकता है। इसको लेकर आठ फरवरी तक मौका दिया गया है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और फिर 15 फरवरी को फाइनल सूची पर मोहर लगा जाएगी।

इस बार पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर बड़ा फेरबदल हुआ है। वर्ष 1995 से 2015 तक के आंकड़ों का ग्राफ बनाकर मानक निर्धारित किए गए थे। इसी मानकों के अनुसार जिला प्रशासन ने आरक्षण सूची जारी की है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि अगर आरक्षण सूची में कहीं किसी को कोई आपत्ति है, तो वह आज से आठ फरवरी तक लगा सकता है। इसके लिए सम्बंधित को लिखित में देना होगा। अपत्ति के लिए ब्लाक मुख्यालय, पंचायतीराज विभाग, विकास भवन, जिला प्रशासन कहीं भी आपत्ति लगा सकते है। निर्धारित समय के बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें