ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपंचायत चुनाव : जिले में पहुंचे 52.46 लाख मतपत्र

पंचायत चुनाव : जिले में पहुंचे 52.46 लाख मतपत्र

पंचायत चुनाव की तिथि भले ही निर्धारित नहीं हुई है, पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। अनुमान है कि मार्च तक चुनाव सम्पन्न हो जाने हैं। इसको लेकर जिले...

पंचायत चुनाव : जिले में पहुंचे 52.46 लाख मतपत्र
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 12 Jan 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद

पंचायत चुनाव की तिथि भले ही निर्धारित नहीं हुई है, पर तैयारियां जोरों पर चल रही है। अनुमान है कि मार्च तक चुनाव सम्पन्न हो जाने हैं। इसको लेकर जिले में 52 लाख से अधिक मतपत्र आ गए हैं, जिनको कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

पंचायत चुनाव को लेकर शासनस्तर से लेकर जिलास्तर पर युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। मतदाता सूची भी तैयार कर ली गई है, जिसका अंतिम प्रकाशन होना है। इधर चुनाव को जल्द संपंन कराया जा सके। इसके लिए जिले में 52.46 लाख मतपत्र आ चुके हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के मतपत्र हैं। यह मतपत्र दिल्ली और रामपुर से लाए गए हैं।

आरक्षण को लेकर शासन का इंतजार

पंचायत चुनाव में आरक्षण का लोगों को खास इंतजार है। चुनाव का पूरा फोकस आरक्षण पर टिका है। हालांकि जिलास्तर पर आरक्षण को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। शासनस्तर से इसका इंतजार है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरक्षण को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। उम्मीद है अगले हफ्ते तक यह तय हो जाएगा।

तैयार हो चुकी है मतदाता सूची

चुनाव से पहले मतदाता सूची तैयार की जा रही है। लगभग सूची तैयार कर ली गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश होना है। इस चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ना तय है।

पंचायत चुनाव कब होने है, इसका अभी कोई आदेश नहीं आया है। पर तैयारियां चल रही है। जिले में 52 लाख के करीब मतपत्र भी आ चुके हैं। जिनको सुरक्षित कर कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।

अतुल सिंह, एडीएम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें