ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतफर्जी कागजों पर तुलवा रहे थे धान, प्रशासन ने दबोचा

फर्जी कागजों पर तुलवा रहे थे धान, प्रशासन ने दबोचा

फर्जी दस्तावेजों के जरिए तय रोस्टर से अधिक धान तौल होने की शिकायतों पर प्रशासनिक अफसरों ने मंडी में छापा मारा। अचानक शुरू हुई जांच पड़ताल से सेंटरों...

फर्जी कागजों पर तुलवा रहे थे धान, प्रशासन ने दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 01 Nov 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

पीलीभीत। हिन्दुस्तान संवाद

फर्जी दस्तावेजों के जरिए तय रोस्टर से अधिक धान तौल होने की शिकायतों पर प्रशासनिक अफसरों ने मंडी में छापा मारा। अचानक शुरू हुई जांच पड़ताल से सेंटरों पर मौजूद बिचौलियां और फर्जी किसानों में हड़बड़ी मच गई। अलग अलग सेंटरों से अधिकारियों ने फर्जी कागज से तौल कराते कई लोगों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। आठ के खिलाफ अलग अलग अधिकारियों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। शाम को ही आरएफसी ने भी मंडी पहुंचकर जांच पड़ताल की।

तमाम कवायदों और कार्रवाई के बाद भी सेंटरों पर बिचौलिया और धान की खरीदा फरोख्त करने वालों का जमाबाड़ा कम नहीं हो पा रहा। सेंटरों पर इस धंधे से जुड़े लोग काफी सक्रिय हैं जो फर्जी कागज तैयार कर दो से तीन सौ क्विटंल तक धान बिक्री कर रहे हैं। शनिवार को एसडीएम सदर, अतिरिक्त एसडीएम, तहसीलदार ने राजस्व कर्मी और मंडी सचिव के साथ सेंटरों के पास खड़े बड़े ट्रालों को चेक करना शुरू कर दिया। किसानों से कागज मांगे गए और गहनता से जांच की। कार्रवाई से काफी संख्या में लोग वाहनों पर धान लदा छोड़कर मंडी में छोड़कर भाग गए।

अधिकारियों ने मंडी के पीसीयू के सेंटर पर हो रही तौल की पड़ताल की तो एक किसान का दो दो सौ क्विटंल धान तौला जा चुका था और एक ट्राली और तौली जा रही थी। सेंटर पर पंजीकरण की पड़ताल की तो मामला पकड़ में आ गया। एसडीएम ने किसान से भी बात की और जानकारी ली। छापामारी के दौरान ऐसे फर्जी कागजों पर तौल कराने वाले करीब दस लोगों को पकड़कर हिरासत में ले लिया। धान बिक्री के कागज ही गलत पाए गए। इसपर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

इधर, आरएफसी बरेली जोगेन्द्र सिंह ने भी शाम को पीलीभीत मंडी पहुंचकर पकड़े गए लोगों से पूछताछ की। उन्होंने अधिकारियों से भी खरीद को लेकर जानकारी ली। साथ ही कहा कि फर्जी तौल नहीं होने दी जाएगी। सेंटर प्रभारी की संलिप्ता है ता उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सचिव विजन वालियान ने बताया कि शाम तक मंडी प्रशासन, यूपी एग्रो की ओर से आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी जांच चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें