ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतसमर्थन मूल्य के लिए धान पंजीकरण में भी घपला

समर्थन मूल्य के लिए धान पंजीकरण में भी घपला

गन्ने में फर्जी सट्टा और माफिया की पैठ खुलने के बाद धान में भी बिचौलियों की पोल खुलने लगी है। खेत में धान न होने के बाद भी लोगों ने सरकारी बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया। राजस्व टीम से सत्यापन के बाद...

समर्थन मूल्य के लिए धान पंजीकरण में भी घपला
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतWed, 14 Nov 2018 01:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गन्ने में फर्जी सट्टा और माफिया की पैठ खुलने के बाद धान में भी बिचौलियों की पोल खुलने लगी है। खेत में धान न होने के बाद भी लोगों ने सरकारी बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया। राजस्व टीम से सत्यापन के बाद फर्जीबाड़े की पोल अब खुलने लगी है। सत्यापन के बाद अब तक ऐसे 4126 फर्जी गाटा निरस्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा संदिग्ध होने पर अभी 5380 गाटों की जांच की जा रही है। फर्जीबाड़े में सबसे अधिक बीसलपुर में 2068 गाटा निरस्त किए गए हैं। पांचों तहसीलों में करीब 41 हजार किसानों के गाटा पंजीकृत हुए थे।

जिले में चीनी मिलों के शुरू होने से पहले 4800 फर्जी सट्टा पाए गए थे और उन्हें निरस्त किया गया था। इसे देखकर प्रशासन ने धान खरीद के लिए किसानों के कराए गए पंजीकरण भी जांच कराने के लिए राजस्व टीम को लगाया था। एसडीएम की अध्यक्षता में लेखपालों ने गांव गांव जाकर खेत पर धान होने की जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया कि खेत में कहीं गन्ना लगा है तो कही पर कुछ नहीं है और जमीन अवैध है। सत्यापन के बाद ऐसे अबतक जिले की पांचों तहसीलों में 4126 किसानों के गाटा निरस्त कर दिए गए। खरीद शुरू होने से पहले जिले के करीब 41 हजार किसानों के गाटा पंजीकृत हुए थे, जबकि 9958 किसानों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। सत्यापन में 23172 खाता पंजीकृत मिले थे और इसमें 31456 गाटों का सत्यापन किया गया। मौके पर जांच के बाद 4126 निरस्त कर दिए गए। अभी 5180 गाटों की जांच जारी है। इतनी बड़ी संख्या में गाटों का निरस्त होने से लग रहा है कि इस बार भी धान खरीद में बिचौलियों ने हावी होने का प्रयास किया था जो सफल होता नहीं दिख रहा है।

फैक्टफाइल

579: गाटा निरस्त हुए पीलीभीत में

2068: गाटा निरस्त हुए बीसलपुर में

430: गाटा निरस्त हुए पूरनपुर में

790: गाटा निरस्त हुए कलीनगर में

259: गाटा निरस्त हुए अमरिया में

डिप्टी आरएमओ डॉ. अविनाश झा ने बताया कि लेखपालों से कराई गई जांच में जिले में अब 4126 गाटा निरस्त किए जा चुके हैं। मौके पर धान नहीं मिला था। अभी 5180 गाटों की जांच जारी है। जांच में गलत पाए जाने पर निरस्त किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें