कोहरे में डिवाइडर से टकराया पीएसी की गाड़ी, आठ जवान घायल
Pilibhit News - पूरनपुर के धनाराघाट में गंगा स्नान मेले के लिए जा रहे पीएसी जवानों की गाड़ी असम हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चालक सहित आठ जवान घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।
पूरनपुर के धनाराघाट में आयोजित गंगा स्नान मेले में ड्यूटी करने जा रहे पीएसी 24वीं वाहिनी के जवानों की गाड़ी अनियंत्रित होकर असम हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में वाहन चालक सहित कुल आठ जवान घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची थाना गजरौला पुलिस ने घायल जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल लिया। हादसा रविवार तड़के असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में रविवार तड़के हुआ। पीएसी के जवानों की टोली शनिवार तड़के सरकारी वाहन से धनाराघाट मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जा रही थी।
गजरौला थाना क्षेत्र के बिठोरा के समीप पहुंचने पर घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं लग सका और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और भीतर बैठे राजीव कुमार (चालक) कांस्टेवल पंकज यादव, आकाश नागर, उपेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, रोहित कुमार, विजय शंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास लोगों की सूचना गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे की सूचना पाकर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल लिया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


