Pilibhit News: सफाई कर्मचारी संघ ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर रखी मांगे
Pilibhit News: पूरनपुर में उप्र सफाई कर्मचारी संघ ने नपा ईओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन और पीएफ की मांग की गई। कर्मचारियों की शिकायतों पर जांच कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही, आवास आवंटन सूची की जांच की भी मांग की गई है।

Pilibhit News: पूरनपुर। गुरुवार को उप्र सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रमुख प्रेम प्रकाश वाल्मीकि के नेतृत्व में नपा ईओ को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन देने और पीएफ एसआई जमा करने की मांग रखी गईं। इसके अलावा कर्मचारियों को सांतवा वेतन देने और अतिरिक्त कार्य की अतिरिक्त मजदूरी देने की मांग की गई। सफाई कर्मचारी की शिकायत होने पर जांच समिति की रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई करने को कहा गया। कर्मचारियों को वर्दी और उपकरण भी समय पर दिलाने की मांग की गई। इस दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद राही, उपाध्यक्ष राजेंद्र, धीरेंद्र कुमार, सियाराम, राजेश कुमार, हरिओम, सोनू राही आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
आवास आंवटन सूची की जांच कराने की मांगपूरनपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव लोधीपुर के तौसीब पुत्र नौशेर खां ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनका कच्चा घर है। उसके चारों ओर पानी भर जाता है। घर गिरने की आशंका बनी हुई है। इसके बावजूद आवदेन करने के बाद भी उनका नाम आवास आवंटन की अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया जबकि वह पात्र है। आरोप है जिन लोगों के घरों में टाईल्स पत्थर लगे हैं। उनका नाम मिली भगत से सूची में शामिल कर दिया गया। उन्होंने आवास आवंटन की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।


