Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsOne-Day Workshop on Education Rights Act Held in Pilibhit - Minister Emphasizes Educational Reforms
ईसीसीई एजुकेटर को वितरित किये नियुक्ति पत्र

ईसीसीई एजुकेटर को वितरित किये नियुक्ति पत्र

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में समग्र शिक्षा अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गई। राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि सरकार सभी को नि:शुल्क शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 90 ईसीसीई शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए और प्रचार वाहनों को रवाना किया गया।

Feb 10, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। समग्र शिक्षा अभियान के तहत गांधी प्रेक्षाग्रह में सोमवार को शिक्षा अधिकार अधिनियम की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एजुकेटर को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए। कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। कार्यशाला में जिले भर के मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, प्रबंधकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट थी। मौजूदा केंद्र और राज्य की सरकार ने शिक्षा को नई दिशा दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार की तमाम ऐसी योजनाएं हैं जो अंतिम पायदान तक पहुंच रही हैं। चाहे वह किसी जाति, धर्म, वर्ग के लोगों की बात हो। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सभी को नि:शुल्क शिक्षा देने का सरकार का संकल्प है। गरीब बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश कराकर शिक्षित किए जाने का काम किया जा रहा है। अलाभित परिवारों के नौनिहालों को सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था की विशेष सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर बीएसए रोशनी सिंह, ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, जिला समन्वयक राकेश पटेल, मनीष श्रीवास्तव, सचिन कुमार चौधरी, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, केके सागर अजय कुमार, नीरजा शुक्ला, सईदा, डॉली सिंह, यशिका शर्मा, अंजलि गंगवार, स्पेशल एजुकेटर रामदास, संजीव मिश्रा, पंकज गंगवार, पवन अग्रवाल सहित तमाम शिक्षा विभाग के कर्मचारी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। परिषदीय स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर चयनित ईसीसीई एजुकेटर 90 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही बेरोजगार अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीएसए रोशनी सिंह ने कहा कि शिक्षा की अलग समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचे। इसके लिए विभाग प्रयासरत है। सभी का आभार व्यक्त करते हुए योजना का लाभ बच्चों को दिलाने के निर्देश प्रधानाचार्यों को प्रबंधकों को दिए। प्रचार वाहन को किया गया रवाना गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने प्रचार वाहनो को झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में स्कूली बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की योजनाओं का बखान करते हुए प्रचार वाहन जिलेभर में निकल गए।