ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतगन्ना बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर किमसं सड़क पर

गन्ना बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर किमसं सड़क पर

किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग...

गन्ना बकाया भुगतान दिलाए जाने की मांग को लेकर किमसं सड़क पर
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 02 Jul 2018 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का निराकरण कराए जाने की मांग की। बीसलपुर में किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं ने ईदगाह चौराहे पर किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान दिलाए जाने, गांव मोहम्मदपुर भजा में देवहा के बंद दरों को खुलवाए जाने, टूटा फूटा पड़ा बरेली मार्ग का निर्माण करवाए जाने, नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे नालों की उच्चस्तरीय जांच करवाए जाने, गरीब किसानों का कर्ज माफ कराए जाने सहित कई मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं का निराकरण किए जाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने कहा कि किसानों ने जैसे तैसे अपना गन्ना मिलों को बेच दिया, लेकिन मिले किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं। इससे किसान भुखमरी के कगार पर हैं। अधिकारी और सरकार किसानों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल कश्यप, तुलाराम गंगवार, प्रेमपाल, मनोज यादव, नरेंद्र यादव, कृष्ण बहादुर, शंकर लाल, रफीक अहमद, मो० साबिर, जाकिर अली, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद नजीम, राजीव नाथ अग्रवाल, मुलायम सिंह कश्यप, रामऔतार, अबरार अहमद, रफीक अहमद, सत्यपाल, बालकरन सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें