ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतनेहरू पार्क से हटाया जाएगा पुराना झूला

नेहरू पार्क से हटाया जाएगा पुराना झूला

नेहरू पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाया गया झूला खस्ताहाल हो गया है। अब इसे की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका के जेई ने झूला को हटाने के लिए रिपोर्ट तैयार की...

नेहरू पार्क से हटाया जाएगा पुराना झूला
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 04 Feb 2020 12:56 AM
ऐप पर पढ़ें

नेहरू पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाया गया झूला खस्ताहाल हो गया है। अब इसे की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका के जेई ने झूला को हटाने के लिए रिपोर्ट तैयार की है।

टनकपुर रोड पर नेहरू पार्क में बच्चों के खेलने के लिए झूला के अलावा अन्य खेलकूद के उपकरणों को लगाया गया था। अब ये खस्ताहाल हो चुके हैं। झूले में लगी जंजीर में जंक लग चुकी है। अब इसपर बैठना खतरा से खाली नहीं है। हादसा होने की आशंका है। इसको देखते हुए नगर पालिका के जेई इंद्रजीत सिंह ने झूला हटाने की रिपोर्ट तैयार की है। ईओ निशा मिश्रा ने बताया कि जेई की रिपोर्ट पर बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए झूला को हटाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें