प्राकृतिक खेती के बारे में भ्रमण पर जाएंगे गन्ना विभाग के अधिकारी
जनपदभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे रासायनिक खादों के प्रयोग पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा। इस दिशा में कृषि...

जनपदभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे रासायनिक खादों के प्रयोग पर निर्भरता को कम किया जा सकेगा। इस दिशा में कृषि विभाग की ओर से किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राकृतिक खेती के बारे में जानने के लिए गन्ना विभाग के अधिकारी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भ्रमण पर जाएंगे। इसके लिए चयनित अधिकारी और कर्मचारियों की सूची उप गन्ना आयुक्त को भेज दी गई। जनपद स्तर पर डीसीओ जितेंद्र कुमार मिश्र, एससीडीआई बीसलपुर धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, सहकारी गन्ना विकास समिति पीलीभीत के सचिव प्रदीप अग्निहोत्री, चीनी मिल के दो कर्मचारी समेत 15 लोग शामिल किए गए हैं। अभी कुरुक्षेत्र में तीन फरवरी को भ्रमण प्रस्तावित किया गया है, जो दो दिनों का रहेगा। वहां पर भ्रमण कर प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी कर सकेंगे।
--
